
SSC MTS Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही एमटीएस और हवलदार भर्ती की उत्तर कुंजी जारी करने वाला है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे। एमटीएस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने मार्क्स और स्कोर चेक कर सकते हैं। जानिए एसएससी आंसर की कब और कहां जारी होंगी? और उम्मीदवार अपने मार्क्स कैसे चेक कर सकेंगे?
SSC MTS Answer Key Link: आंसर-की कब आएगी?
एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा 30 सितंबर 2024 से 14 नवंबर 2024 तक अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने भाग लिया था। वहीं लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवार परीक्षा में अपना स्कोर चेक करने के लिए ऑफिशियल उत्तर कुंजी के इंतजार में हैं। एसएससी एमटीएस उत्तर कुंजी दिसंबर 2024 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। हालांकि इसे लेकर अभी किसी तरह की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
SSC MTS Result Date 2024 | |
Events | Dates |
SSC MTS Admit Card 2024 | 20th September 2024 |
SSC MTS Exam Date 2024 | 30th September to 14th November 2024 |
SSC MTS Answer Key 2024 | November 2024 |
SSC MTS Result Date 2024 | December 2024 |
SSC MTS Cut Off 2024 | December 2024 |
SSC MTS Marks 2024 | To be notified |
SSC Answer key 2024: एसएससी आंसर-की कैसे देखें
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) एमटीएस हवलदार आंसर-की ऑफिशियली जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए चरणों की मदद से MTS Answer Key 2024 चेक कर सके
और जानकारी देखें,
- एमटीएस उत्तर कुंजी देखने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद Answer Key सेक्शन में जाएं। यहां सबसे ऊपर SSC MTS Havaldar Answer Key 2024 PDF Download के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आदि की डिटेल्स भरनी होंगी।
- अब आपके सामने एमटीएस आंसर की पीडीएफ खुल जाएगी।
एमटीएस आंसर-की में आपके जितने प्रश्नों के उत्तर गलत आ रहे हैं, उनके और नेगिटेव मार्किंग के मार्क्स टोटल मार्क्स से काटने पर आपका एमटीएस परीक्षा का स्कोर आ जाएगा। हालांकि आपको उत्तर कुंजी में जिन प्रश्नों के उत्तर पर संदेह है, आप उन पर आपत्ति भी कर सकते हैं। बता दें कि यह सरकारी नौकरी का भर्ती अभियान कुल 9583 पदों पर चल रहा है। जिसमें 6144 पद एमटीएस और 3439 पद हवलदार के हैं। लिखित परीक्षा के बाद हवलदार पद के लिए पीईटी/पीएसटी परीक्षा भी देनी होगी। एसएससी एमटीएस की भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।