सोशल मीडिया पर UFO क्रैश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन सजग की जांच में यह पता चला है कि यह वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो को AI की मदद से बनाया गया है और इसे एक ऐसे Instagram अकाउंट से शेयर किया गया है जो इस तरह के AI वीडियो शेयर करता है।
हाइलाइट्स
- सोशल मीडिया पर UFO क्रैश का वीडियो हुआ वायरल
- यूजर्स का दावा-साल 2025 में गिरा एलियन का यान
- सजग की पड़ताल में वायरल वीडियो AI जनरेटेड मिला

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एलियन और UFO काफी चर्चा में हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नए साल में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया गया कि नए साल की शुरुआत में UFO धरती पर क्रैश हो गया है। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
क्या है यूजर्स का दावा?
सोशल मीडिया पर एक UFO क्रैश का वीडियो तमाम एक्स और यूट्यूब हैंडल पर शेयर किया जा रहा है। Patel King नाम के यूट्यूब चैनल पर आज एक वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें कुछ लोग UFO की जांच करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा है 2025 में ही गिरा एलियन का यान, पता नहीं क्या-क्या होगा?
वहीं एक इंस्टाग्राम यूजर fit___ankita___offical ने भी उसी वीडियो को शेयर किया। जिसमें जमीन पर एक बड़ी की उड़नतस्तरी रखी दिख रही है। जिसके पास जाकर दो लोग उसकी जांच कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा लिखा- ये क्या है?
क्या मिला पड़ताल में?
जब सजग की टीम ने वायरल वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि सोशल मीडिया पर UFO क्रैश का वीडियो AI से बनाया गया है। सजग की टीम ने वायरल वीडियो के की फ्रेम निकालकर उसे रिवर्स इमेज के जरिए चेक किया। जिसके बाद कई अन्य सोशल मीडिया के पोस्ट मिले।
उसके बाद सजग की टीम ने वीडियो पर लिखे sybervisions गूगल पर सर्च किया तो @sybervisions_ नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। अकाउंट के बायो में लिखा था कि यहां पर AI जनरेट कंटेंट मिलेगा।

उसके बाद कुछ सजग की टीम को उसी प्रोफाइल में वायरल वीडियो भी मिल गया। जिसके कैप्शन पर लिखा- एरिजोना में चौंकाने वाला यूएफओ क्रैश!
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा UFO क्रैश का वीडियो रियल नहीं है। सजग की पड़ताल में वायरल वीडियो AI से बनाया हुआ मिला, इसको गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है।
हाल के यूएफओ समाचार
पिछले कुछ वर्षों में, यूएफओ से जुड़े मामलों में तेजी आई है। अमेरिका में “पेंटागन” ने 2021 में यूएफओ पर आधिकारिक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में कई अनजान उड़ती वस्तुओं का जिक्र किया गया है।
भारत में भी हाल ही में लेह और लद्दाख के आसमान में अजीब रोशनी देखी गई। इसे लेकर स्थानीय लोग और वैज्ञानिक दोनों ही उत्सुक हैं।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण
वैज्ञानिकों का मानना है कि यूएफओ को परग्रही जीवन से जोड़ने से पहले ठोस प्रमाणों की आवश्यकता है। नासा, इसरो, और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियाँ इन घटनाओं का गहन अध्ययन कर रही हैं।
कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि ये यूएफओ किसी खगोलीय घटना जैसे उल्का पिंड, सैटेलाइट, या ड्रोन हो सकते हैं।
साजिश और विवाद
यूएफओ से जुड़ी कई साजिशें आज भी चर्चा का विषय हैं। कुछ लोग मानते हैं कि सरकारें जानबूझकर परग्रही जीवन के सबूत छुपा रही हैं। “रोज़वेल घटना” को लेकर आज भी कई सवाल उठाए जाते हैं।
यूएफओ और एलियन का संबंध
यूएफओ और एलियन को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में गहरी दिलचस्पी है। कुछ घटनाएँ जैसे “एरिया 51” और “फ्लाइंग सॉसर” ने इस विषय को और भी रहस्यमय बना दिया है।
प्रमुख यूएफओ घटनाएँ
- रोज़वेल घटना (1947): यह यूएफओ इतिहास की सबसे चर्चित घटना है।
- भारत में यूएफओ: लद्दाख और राजस्थान के आसमान में यूएफओ देखे जाने की घटनाएँ।
यूएफओ वीडियो और तस्वीरें
आजकल सोशल मीडिया पर यूएफओ वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। इनमें से कुछ असली हैं, तो कुछ को एडिटिंग के माध्यम से बनाया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि करना बेहद जरूरी है।
FAQs: यूएफओ समाचार पर सवाल और जवाब
- क्या यूएफओ असली हैं?
हाँ, यूएफओ असली हो सकते हैं, लेकिन इसका मतलब एलियन होना जरूरी नहीं है। - क्या भारत में यूएफओ देखे गए हैं?
हाँ, कई बार भारत में यूएफओ देखे गए हैं, विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में। - क्या यूएफओ से इंसान का संपर्क हुआ है?
इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है। - यूएफओ पर वैज्ञानिक क्या कहते हैं?
वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक घटना या तकनीकी कारणों से जोड़ते हैं। - यूएफओ की सच्चाई कब सामने आएगी?
इसका पता अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रगति के माध्यम से ही चलेगा। - क्या यूएफओ को एलियंस से जोड़ा जाना चाहिए?
यह केवल एक धारणा है, लेकिन अब तक कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है।
- : Liverpool vs AC Milan, उनके महामुकाबलों का इतिहास, क्लासिक मैच, मुख्य खिलाड़ी, आंकड़े, और विस्तार से विश्लेषण।
- RRB NTPC Answer Key 2025 for Graduate Level Posts: Direct Link to Check and Complete Guide
- भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला: टी20 का रोमांचक युद्ध
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: 2 जुलाई से 5 जुलाई तक का भारत संकल्प यात्रा
- शेफाली जरीवाला: “कांटा लगा” से “बिग बॉस” तक की अनोखी यात्रा

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने हाल ही में अपने उपभोक्ताओं के हित में कई नए नियम लागू किए हैं। ये बदलाव विशेष रूप से मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए किए

परिचय IIT बाबा के नाम से प्रसिद्ध अभय सिंह का जीवन एक प्रेरणादायक यात्रा है, जिसमें उन्होंने एक सफल इंजीनियर से आध्यात्मिक मार्गदर्शक बनने तक का सफर तय किया है।

भारतीय रेलवे न केवल भारत की सबसे बड़ी परिवहन सेवा है बल्कि यह रोजगार देने वाला सबसे बड़ा संस्थान भी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) हर साल लाखों उम्मीदवारों के

भारत में वेतन आयोग केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की तनख्वाह और पेंशन में संशोधन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 7वें वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बाद से, कर्मचारी

महाकुंभ 2025: एक परिचय महाकुंभ मेला भारत का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। यह हर 12 वर्षों में चार प्रमुख स्थानों – प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन, और नासिक में

एचएमपीवी (HMPV) वायरस: परिचयएचएमपीवी (ह्यूमन मेटा-न्युमोवायरस) एक श्वसन वायरस है जो मुख्य रूप से बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में ऊपरी और निचले श्वसन पथ के संक्रमण

सोशल मीडिया पर UFO क्रैश का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन सजग की जांच में यह पता चला है कि यह वीडियो असली नहीं है। इस वीडियो

Bhopal Gas Disaster Toxic Waste in Pithampur: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने हाई कोर्ट में पेश किया शपथ पत्र, यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलेगा या नहीं

पीथमपुर प्रदर्शन: जहरीले कचरे पर बढ़ता आक्रोश मध्य प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में जहरीले कचरे के अनुचित निपटान को लेकर तनाव गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों और

नया साल आया है और इसके साथ नई शुरुआतें आपके जीवन को एक नई दिशा दे सकती हैं। 2025 के इन संकल्पों को अपनाकर आप अपने जीवन को विकास और